Stock Market Holiday: आज गुरु नानक जयंती पर बंद रहेगा शेयर बाजार

Stock Market Holiday: गुरु नानक जयंती के अवसर पर आज यानी बुधवार, 5 नवंबर को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) दोनों ही आज पूरे दिन के लिए बंद रहेंगे। इस छुट्टी के कारण दोनों एक्सचेंजों में सभी सेगमेंट में कारोबार नहीं होगा, जिसमें शेयर, डेरिवेटिव, करेंसी डेरिवेटिव, सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बॉरोविंग और इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीप्ट्स शामिल हैं।

बैंकों में भी है छुट्टी: गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा, रास पूर्णिमा के कारण लगभग 20 राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। जिनमें पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, दिल्ली, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश जैसे राज्य शामिल हैं।

एमसीएक्स पर क्या असर?

वहीं, कमोडिटी एक्सचेंज MCX सुबह के सेशन के लिए बंद रहेगा, लेकिन शाम 5 बजे से शुरू होने वाले इवनिंग सेशन में कारोबार होगा।

साल की आखिरी छुट्टियां

नवंबर में यह एकमात्र छुट्टी है। इसके बाद अब साल में सिर्फ एक और ट्रेडिंग छुट्टी बची है, जो 25 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर होगी। बाजार साल भर में सभी रविवार और शनिवार को भी बंद रहते हैं।

मंगलवार को बाजार का क्या रहा हाल?

मंगलवार, 4 नवंबर को भारतीय शेयर बाजार तेजी से गिरावट के साथ बंद हुआ। निवेशकों ने मुनाफावसूली की और वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख का भी असर रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *