शेयर मार्केट में चौतरफा गिरावट, निफ्टी के सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल

नई दिल्ली :- शेयर बाजार में चौतरफा गिरावट है। निफ्टी 165 अंकों की गिरावट के साथ 25345 पर है। जबकि, निफ्टी के सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल हैं। स्मॉल कैप इंडेक्स में भारी गिरावट है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 502 अंकों के नुकसान के साथ 82808 के लेवल पर आ गया है। वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 137 अंकों के नुकसान के साथ 25372 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है। सेंसेक्स टॉप गेनर्स में सन फार्मा, ट्रेंट, आईसीआई बैंक, ईटरनल, आईटीसी और पावर ग्रिड हैं। बाकी सारे लाल हैं।

कमजोर ग्लोबल संकेतों के चलते आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार 7 नवंबर को शेयर मार्केट गिरावट के साथ खुला। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 160 अंकों के नुकसान के साथ 83150 के लेवल पर खुला। वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 75 अंकों के नुकसान के साथ 25433 के लेवल से दिन की शुरुआत की।

टेक और एआई शेयरों में बिकवाली से ग्लोबल मार्केट में आई कमजोरी के बाद भारतीय शेयर मार्केट के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी-50 के शुक्रवार को गिरावट के साथ खुलने के आसार हैं। एशियाई बाजारों में गिरावट रही, जबकि अमेरिकी शेयर बाजार रातोंरात गिरावट के कारण तकनीकी शेयरों पर दबाव डाला। गुरुवार को भारतीय स्टॉक मार्केट के फ्रंटलाइन इंडेक्स लगातार दूसरे सेशन के लिए लाल निशान पर बंद हुए। सेंसेक्स 148 अंक फिसला और 83,311 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 87.95 अंक गिरकर 25,509 पर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *