नई दिल्ली :- इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के तहत काम करने इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने Google Android ऑपरेटिंग सिस्टम में मिली कई सिक्योरिटी कमजोरियों को लेकर हाई-सीवेरिटी एडवाइजरी (CIVN-2025-0293) जारी की है। ये खामियां अटैकर्स को डिवाइस पर एडमिनिस्ट्रेटिव एक्सेस या मनमाने कोड (arbitrary code) रन करने की अनुमति दे सकती हैं, जिससे यूजर डेटा और सिस्टम की स्थिरता पर गंभीर खतरा हो सकता है। अगर आप Android यूजर हैं, तो इस चेतावनी को ध्यान से पढ़ें ताकि साइबर अटैक से बचा जा सके।
कौन-से Android डिवाइस प्रभावित हैं?
CERT-In के मुताबिक, ये कमजोरियां Android 13, 14, 15 और 16 वर्जन्स को प्रभावित कर सकती हैं। यानी लगभग सभी मॉडर्न Android स्मार्टफोन्स इस रिस्क के दायरे में हैं। इसमें Samsung, OnePlus, Xiaomi, Realme, Motorola, Vivo, Oppo और Google Pixel जैसे ब्रांड्स शामिल हैं।
इन सिक्योरिटी कमजोरियों का संबंध Qualcomm, MediaTek, NVIDIA, Broadcom और UNISOC जैसी कंपनियों द्वारा डेवलप किए गए हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर कंपोनेंट्स से है, जो ज्यादातर Android फोन्स, टैबलेट्स और वियरेबल्स को पावर देते हैं। CERT-In ने बताया कि ये खामियां उन वेंडर-स्पेसिफिक कंपोनेंट्स से जुड़ी हैं, जिन्हें Google के नवंबर 2025 एंड्रॉयड सिक्योरिटी बुलेटिन में लिस्ट किया गया है।