Pak-Afg इस्तांबुल: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच शांति वार्ता के दौरान दोनों देशों की सेनाओं ने गोलीबारी की। यह घटना स्पिन बोल्डक सीमा पर हुई जहां दोनों देशों की सेनाएं आमने-सामने हैं। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि अफगानिस्तान ने गोलीबारी शुरू की जिसके जवाब में पाकिस्तानी सेना ने भी गोलीबारी की। अफगानिस्तान के प्रवक्ता ज़बीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि पाकिस्तान ने गोलीबारी शुरू की जिसके जवाब में अफगान सेना ने भी गोलीबारी की।
इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है लेकिन दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है। शांति वार्ता के दौरान यह घटना एक बड़ा झटका हैbक्योंकि दोनों देश लंबे समय से शांति समझौते के लिए बातचीत कर रहे हैं। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच शांति वार्ता का यह तीसरा दौर है जिसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच सीमा पर शांति और स्थिरता सुनिश्चित करना है। पाकिस्तान का कहना है कि अफगानिस्तान में पाकिस्तानी तालिबान के आतंकवादी समूहों को शरण दी जा रही है जो पाकिस्तान पर हमले कर रहे हैं। अफगानिस्तान ने इन आरोपों से इनकार किया है।
शांति वार्ता के दौरान दोनों देशों के प्रतिनिधियों ने कहा कि वे शांति और स्थिरता के लिए प्रतिबद्ध हैं और वार्ता को जारी रखेंगे। पाकिस्तान के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व लट्. जनरल असिम मलिक कर रहे हैं जबकि अफगानिस्तान का प्रतिनिधिमंडल अब्दुल हक वसीक के नेतृत्व में है। इस घटना के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है शांति वार्ता जारी है। दोनों देशों के प्रतिनिधि इस्तांबुल में वार्ता कर रहे हैं और शांति समझौते के लिए प्रयास कर रहे हैं।