Janhvi Kapoor’s reaction नई दिल्ली:- जान्हवी कपूर के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया और अनन्या पांडे की एक तस्वीर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। दोनों ने एक दोस्त की शादी में एक ही तरह के आउटफिट पहने हुए थे जिसे देखकर जान्हवी कपूर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।
अनन्या पांडे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की कई तस्वीरें साझा की हैं जिसमें शिखर पहाड़िया भी दिखाई दे रहे हैं। एक तस्वीर में अनन्या और शिखर एक ही तरह के आउटफिट में हैं, जिसे देखकर जान्हवी कपूर ने कमेंट किया है। उनके इस कमेंट को देखकर फैंस पूछ रहे हैं कि क्या वह जली हुई हैं? जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया के रिश्ते की खबरें अक्सर मीडिया में आती रहती हैं। दोनों कई बार साथ में स्पॉट किए जा चुके हैं और सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे के साथ तस्वीरें साझा करते रहते हैं।