ये हैं सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली 5 Maruti Cars, फुल टैंक में दौड़ेगी 1000 KM! कीमत मात्र ₹4.70 लाख से शुरू

नई दिल्ली:- पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे में डेली रनिंग वालों के लिए ग्राहक Fuel Efficient Cars कार की तलाश में है। अब जैसे ही किफायती और फ्यूल एफिशिएंट कारों की बात होती है, तो मारुति सुजुकी का नाम सबसे पहले आता है। 2025 में कंपनी की कई ऐसी कारें हैं जो ARAI सर्टिफाइड 30+ KM तक माइलेज देती हैं। आइए आपको हम Maruti की Top 5 Highest Mileage की कीमत और खासियत बताते हैं।

1. Maruti Suzuki Celerio

मारुति सेलेरियो को देश की सबसे फ्यूल-एफिशिएंट कार माना जाता है, खासकर CNG वेरिएंट में यह गजब परफॉर्म करती है। इसका टॉल बॉय डिजाइन स्पेशियस केबिन देता है, जो छोटे परिवारों के लिए आइडियल है। इसकी एक्स शोरूम कीमत ₹4.70 लाख से ₹6.73 लाख के बीच है।

सेलेरियो में 1.0L K10C पेट्रोल+ CNG इंजन के ऑप्शन मिलते हैं। इसका पेट्रोल मॉडल 26.68 kmpl और CNG मॉडल 35 Km/kg तक का माइलेज देने में सक्षम है। सेलेरियो की लाइटवेट बॉडी और डुअल जेट टेक्नोलॉजी से रियल-वर्ल्ड माइलेज भी इम्प्रेसिव रहता है। अगर बजट कम है, तो ये बेस्ट चॉइस है। इसमें अब स्टैंडर्ड 6 एयरबैग सेफ्टी भी मिलता है।

2. Maruti Suzuki Wagon R

मारुति वैगनआर सालों से सिटी कम्यूट के लिए काफी पसंद की जाती है। इसका टॉल बॉय डिजाइन ज्यादा हेडरूम और बूट स्पेस देता है, जो इसे फैमिली कार बनाता है। इसकी एक्स शोरूम कीमत ₹4.99 लाख से शुरू होती है। इसमें 1.0 लीटर / 1.2 लीटर पेट्रोल और सीएनजी इंजन की सुविधा मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *