Bihar elections पटना:-बिहार विधानसभा चुनाव के बाद आए एग्जिट पोल में एनडीए की जीत की भविष्यवाणी के बाद कांग्रेस ने इसे ‘फेक’ बताया है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि वे एग्जिट पोल पर विश्वास नहीं करते हैं और 14 नवंबर को आने वाले नतीजों का इजार करेंगे।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुशील पासी ने कहा, “हम इन एग्जिट पोल पर विश्वास नहीं करते हैं। हमने हमेशा कहा है कि यह एक बदलाव का चुनाव है। राहुल गांधी ने वोट चोरी का मुद्दा उठाया था, जिसका लोगों ने समर्थन किया है।” दूसरी ओर बीजेपी नेता दीनेश शर्मा ने एग्जिट पोल का स्वागत करते हुए कहा, “बिहार में कांग्रेस और आरजेडी की सफाई शुरू हो गई है। इस बार के नतीजे सबसे ज्यादा हैरान करने वाले होंगे।”
एग्जिट पोल के अनुसार एनडीए को 133 से 167 सीटें मिलने की संभावना जबकि महागठबंधन को 70 से 90 सीटें मिलने की संभावना है। लेकिन कांग्रेस नेताओं का कहना है कि वे एग्जिट पोल को गलत साबित करेंगे इस बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एग्जिट पोल को ‘फेक’ बताया है और कहा है कि बिहार की जनता बदलाव के लिए वोट देगी।