Open AI नई दिल्ली:- ओपनएआई,जो चैटजीपीटी की पेरेंट कंपनी ने नई दिल्ली में अपना पहला ऑफिस स्पेस किराए पर लिया है। यह ऑफिस स्पेस 50 लोगों के बैठने की क्षमता वाला है और वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, नरौजी नगर दिल्ली में स्थित है। इस ऑफिस स्पेस में 500 वर्कस्टेशन, पांच हाई-टेक मीटिंग रूम, प्राइवेट फोन बूथ, कोलैबोरेटिव नुक्स और वर्कबेंच कैफे जैसी सुविधाएं हैं।
ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने अगस्त में कहा था कि कंपनी भारत में अपना पहला ऑफिस खोलने की योजना बना रही है क्योंकि भारत चैटजीपीटी का दूसरा सबसे बड़ा उपयोगकर्ता देश है। ऑल्टमैन ने कहा था कि यह कदम भारत में उन्नत एआई को अधिक सुलभ बनाने और भारत के साथ एआई के निर्माण के लिए एक महत्वपूर्ण पहला कदम है।
ओपनएआई का भारत में ऑफिस खोलने का फैसला भारत के विशाल प्रतिभा पूल और बढ़ते एआई बाजार को देखते हुए लिया गया है। कंपनी भारत में स्थानीय टीम को हायर करने की योजना बना रही है जो सरकार, व्यवसायों और डेवलपर्स के साथ काम करेगी।