सांसद करण भूषण सिंह ने क्रांति ब्रह्म शाह की त्रयोदशी कार्यक्रम में शिरकत की

सोनभद्र:- शाहगंज में स्थित बड़हर रियासत राजपुर के छोटे महाराज क्रांति ब्रह्म शाह की त्रयोदशी कार्यक्रम में गुरुवार को उत्तर प्रदेश के कैसरगंज के सांसद करण भूषण सिंह शामिल हुए। इस दौरान सांसद करण भूषण सिंह का निजी हेलीकॉप्टर बड़हर रियासत के प्रांगण में उतरा जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण भी दौड़ पड़े।

सांसद करण भूषण सिंह करीब 1:00 बजे राजपुर महल पहुंचे और परिवार के बीच 2 घंटे रहे। इस दौरान उन्हें देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लगी रही। सांसद करण भूषण सिंह के पिता बृजभूषण शरण सिंह कैसरगंज से पूर्व भाजपा सांसद हैं और उनके बेटे प्रतीक भूषण गोंडा की सदर सीट से दो बार विधायक हैं। करण भूषण सिंह एक राष्ट्रीय स्तर के निशानेबाज हैं और उन्होंने ट्रैप शूटिंग में गोल्ड मेडल जीता है। वे उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष भी हैं। इस साल फरवरी में उन्हें यूपी कुश्ती संघ का अध्यक्ष चुना गया था ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *