कटक बालीयात्रा मैदान में श्रेया घोषाल शो के दौरान अफरा तफरी का माहौल

ओडिशा (कटक):- कटक के ऐतिहासिक बालीयात्रा मैदान में आयोजित श्रेया घोषाल के भव्य कॉन्सर्ट के दौरान अचानक अफरा तफरी का माहौल बन गया। मशहूर बॉलीवुड सिंगर की एक झलक पाने के लिए हजारों दर्शक मंच की ओर तेजी से बढ़ने लगे जिससे बैरिकेडिंग के पास भारी दबाव पैदा हो गया। स्थिति कुछ ही पलों में इतनी गम्भीर हो गई कि दो दर्शक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े।

शो की लोकप्रियता और दर्शकों की भारी संख्या के कारण सुरक्षा व्यवस्था पर अतिरिक्त दबाव दिखाई दिया। जैसे ही भीड़ आगे बढ़ी सुरक्षा कर्मियों ने हालात को संभालने की कोशिश की लेकिन थोड़े समय के लिए भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। राहत की बात यह रही कि दोनों बेहोश दर्शकों को तुरंत बाहर ले जाकर चिकित्सा सहायता दी गई और उनकी हालत स्थिर बताई गई।

घटना के बाद आयोजन टीम ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया और दर्शकों से शांति बनाए रखने की अपील की। यह घटना फिर याद दिलाती है कि बड़े आयोजनों में दर्शकों की सुरक्षा सर्वोपरि है और भीड़ प्रबंधन में जरा सी चूक भी बड़ी परेशानी खड़ी कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *