चीन के अंतरिक्ष यात्री जल्द ही धरती पर लौटेंगे

नई दिल्ली :- चीन के तीन अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष में बिताए छह महीनों के बाद जल्द ही धरती पर लौटेंगे ये तीनों अंतरिक्ष यात्री अप्रैल में तियांगोंग अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचे थे मिशन के दौरान उनके यान से अंतरिक्ष मलबे का एक टुकड़ा टकरा गया था जिस कारण उनकी वापसी स्थगित कर दी गई थी‌।

सरकारी मीडिया के अनुसार अब वे शेनझोउ-21 यान से वापस आ रहे हैं तीनों अंतरिक्ष यात्री चेन डोंग चेन झोंगरुई और वांग जी अच्छी स्थिति में हैं और सामान्य रूप से जीवन व्यतीत कर रहे हैं चीन के मानवयुक्त अंतरिक्ष इंजीनियरिंग कार्यालय ने कहा कि अंतरिक्ष यात्री काम कर रहे हैं और किसी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं कर रहे।

चीन का अंतरिक्ष कार्यक्रम 2003 में शुरू हुआ था और तब से देश ने लगातार प्रगति की है चीन ने अपना अंतरिक्ष स्टेशन बनाया है और 2030 तक चंद्रमा पर मानव भेजने का लक्ष्य रखा है शेनझोउ-21 मिशन के दौरान प्रयोगों के लिए चूहों को अंतरिक्ष ले जाया गया है जो चीन के अंतरिक्ष कार्यक्रम में पहली बार हुआ है चीन के लिए यह मिशन बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है क्योंकि यह देश की अंतरिक्ष क्षमता और विज्ञान में निवेश का संकेत देता है इस मिशन से प्राप्त जानकारी भविष्य के अंतरिक्ष मिशनों में मदद करेगी और चीन के अंतरिक्ष कार्यक्रम को नई ऊँचाइयों पर ले जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *