प्रयागराज (उत्तर प्रदेश):- दिल्ली में हाल ही में हुए ब्लास्ट के बाद उत्तर प्रदेश में पूरी सुरक्षा सतर्कता बढ़ा दी गई है। प्रयागराज में पुलिस कमिश्नरेट और जीआरपी की टीमें लगातार गश्त कर रही हैं। एसपी जीआरपी प्रशांत वर्मा के आदेश पर सिविल पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है। मलाक राज क्षेत्र में रेलवे लाइन किनारे बनी झुग्गियों में रहने वालों के दस्तावेज और आधार कार्ड की जांच की जा रही है। कई परिवार लंबे समय से रेलवे भूमि पर रह रहे हैं। इन इलाकों में कुछ लोग ट्रेनों में चोरी और लूट की घटनाओं में पकड़े गए हैं। पुलिस ने ऐसे लोगों को जमीन खाली करने का निर्देश दिया है। सुरक्षा अभियान के तहत नियमित चेकिंग जारी है। रेलवे और आसपास के इलाकों में किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है। लोगों को सतर्क रहने और किसी भी असामान्य घटना की जानकारी पुलिस को देने की सलाह दी गई है।