Trump social media post : डोनाल्ड ट्रंप के सोशल मीडिया पोस्ट के बाद एपस्टीन फाइलों का क्या होगा?

Trump social media post अमेरिका:- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा है कि हाउस रिपब्लिकन को एपस्टीन फाइलों को जारी करने के लिए वोट करना चाहिए क्योंकि उनके पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है। यह एक महत्वपूर्ण बदलाव है क्योंकि ट्रंप ने पहले इस मुद्दे पर विरोध किया था । एपस्टीन फाइलों में जेफरी एपस्टीन के खिलाफ चल रहे सेक्स ट्रैफिकिंग मामले से संबंधित दस्तावेज़ शामिल हैं। एपस्टीन एक अमेरिकी वित्तपोषक था जिस पर कई महिलाओं के साथ सेक्सुअल एब्यूज का आरोप लगाया गया था। 2019 में जेल में उसकी मौत हो गई थी।

ट्रंप के पोस्ट के हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में इस मुद्दे पर वोटिंग होने की संभावना है। यदि बिल पास हो जाता है, तो न्याय विभाग को एपस्टीन के मामले से संबंधित सभी दस्तावेज़ और संचार जारी करने होंगे यह देखना दिलचस्प होगा कि सीनेट में इस बिल का क्या होगा जहां रिपब्लिकन का बहुमत है। सीनेट के बहुमत नेता जॉन थून ने कहा है कि वे इस मुद्दे पर अभी टिप्पणी नहीं कर सकते हैं।

क्या होगा अगर बिल पास हो जाता है?

यदि बिल पास हो जाता है तो यह एपस्टीन के मामले में नए खुलासे कर सकता है और कई लोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। यह देखना दिलचस्प होगा कि इस बिल का क्या परिणाम होगा और यह एपस्टीन के मामले में कैसे आगे बढ़ेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *