FIFA World Cup : कुराकाओ ने रियाद में इतिहास रचा, फीफा विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने वाला सबसे छोटा देश बना

FIFA World Cup अमेरिका:- कुराकाओ ने जमैका के खिलाफ 0-0 से ड्रॉ खेलकर फीफा विश्व कप 2026 के लिए क्वालीफाई कर लिया है और यह उपलब्धि हासिल करने वाला सबसे छोटा देश बन गया है। कुराकाओ की आबादी लगभग 1,56,115 है जो इसे विश्व कप में पहुंचने वाला सबसे छोटा देश बनाता है। कुराकाओ ने अपने ग्रुप बी में 12 अंक हासिल कर शीर्ष स्थान हासिल किया और यह उपलब्धि हासिल करने वाला एकमात्र अजेय देश बन गया। कुराकाओ के कोच डिक एडवोकेट ने परिवारिक कारणों से मैच में भाग नहीं लिया लेकिन उनकी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया।

कुराकाओ के अलावा पनामा और हाइती ने भी विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया है। पनामा ने एल साल्वाडोर को 3-0 से हराकर अपना स्थान पक्का किया, जबकि हाइती ने निकारागुआ को 2-0 से हराकर 1974 के बाद पहली बार विश्व कप में जगह बनाई। कुराकाओ की इस उपलब्धि ने दुनिया भर में प्रशंसा बटोरी है और यह देश के इतिहास में एक महत्वपूर्ण क्षण है। कुराकाओ अब 2026 में संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको में होने वाले विश्व कप में भाग लेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *