एशिया कप राइजिंग स्टार्स के सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, ओमान को 6 विकेटों से रौंदा

नई दिल्ली :- भारत और ओमान के बीच खेले गए एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 के 10वें मुकाबले में भारत ए ने ओमान को 6 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। हालांकि, इस मुकाबले से पहले भारत ए को पाकिस्तान शाहीन्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। लीग राउंड में भारत ए ने 3 मैचों में 2 जीत के साथ सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

दोहा के वेस्ट इंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए 10वें मुकाबले में भारत ए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी का आमंत्रण मिलने पर ओमान टीम की शुरुआत अच्छी रही। पहले विकेट के लिए करण सोनवाले और हम्माद मिर्जा के बीच 37 रनों की साझेदारी हुई। हम्माद मिर्जा 32 रन बनाकर 37 के स्कोर पर आउट हो गए। उसके बाद करण सोनवाले 12 रन बनाकर आउट हो गए।

वसीम अली का पचासा

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे वसीम अली ने एक छोर को संभाले रखा लेकिन दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे। नारायण साईशिव 16 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद किसी बल्लेबाज ने दहाई का आंकड़ा पार नहीं किया। वसीम अली अंत तक डटे रहे और 45 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 54 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 5 चौके और एक छक्के लगाए। भारत ए के लिए गेंदबाजी करते हुए गुरजपनीत सिंह ने 2, सुयश शर्मा ने 2, हर्ष दुबे ने 1, नमन धीर ने 1 और वैश्यक ने 1 विकेट चटकाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *