Nitish named पटना:- बिहार में एनडीए विधायक दल के नेता के रूप में नीतीश कुमार का चयन हो गया है और वह कल पटना के गांधी मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे। नीतीश कुमार को जदयू विधायक दल के नेता के रूप में चुने जाने के बाद, एनडीए विधायक दल की बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से नेता चुना गया। इस बैठक में भाजपा, जदयू, लजपा (आरवी), हम और रालमो के विधायकों ने भाग लिया।
नीतीश कुमार कल सुबह 11:30 बजे गांधी मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, और उनके साथ कई अन्य मंत्री भी शपथ लेंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना है और सुरक्षा के पुख्ता इंदाज किए गए हैं।नीतीश कुमार का यह दसवां कार्यकाल होगा, और वह बिहार के सबसे अधिक बार मुख्यमंत्री बनने वाले नेता होंगे। उनकी सरकार में भाजपा, जदयू, लजपा (आरवी), हम और रालमो के मंत्री शामिल होंग।