उत्तर प्रदेश में होमगार्ड पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन

लखनऊ (उत्तर प्रदेश):- उत्तर प्रदेश में नौकरी का इंतजार कर रहे लाखों युवाओं के लिए खुशखबरी है। दरअसल राज्य में पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने होमगार्ड भर्ती के लिए हजारों पदों पर आवेदन शुरू कर दिए हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

यूपी में होमगार्ड स्वयंसेवकों के कुल 41424 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 18 नवंबर 2025 को शुरू हो चुके । नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन की अंतिम तिथि 17 दिसंबर 2025 तय की गई है। बोर्ड ने वेबसाइट पर आधिकारिक लिंक जारी कर दी है। ऑनलाइन आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को बोर्ड के वन टाइम रजिस्ट्रेशन प्रणाली में रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है।

कैसे होगा चयन

इन पदों पर महिला एवं पुरुष दोनों आवेदन कर सकते हैं। महिलाओं के लिए राज्य में 20 प्रतिशत का आरक्षण रखा गया है। आवेदन की पूरी प्रक्रिया होने के बाद 100 अंकों की सामान्य ज्ञान की ओएमआर आधारित लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद अभ्यर्थियों की शारीरिक परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी। अंत में मेरिट लिस्ट के जिले के अनुसार जारी की जाएगी। उम्मीदवार अपने जिले के रिक्त पदों पर ही आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *