Trump threatens अमेरिका:-अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एबीसी न्यूज की रिपोर्टर मैरी ब्रूस को ‘भयानक रिपोर्टर’ कहा और नेटवर्क के लाइसेंस को रद्द करने की धमकी दी। यह तब हुआ जब ब्रूस ने ट्रंप से उनके परिवार के सऊदी अरब के साथ व्यापारिक संबंधों, जामाल खशोगी की हत्या और जेफरी एपस्टीन फाइल्स के बारे में सवाल पूछे। ट्रंप ने कहा, “एबीसी फेक न्यूज है व्यवसाय में सबसे खराब में से एक है।” उन्होंने कहा “मुझे लगता है कि एबीसी का लाइसेंस ले लिया जाना चाहिए क्योंकि आपकी खबरें इतनी फेक हैं और इतनी गलत हैं”।
ब्रूस ने ट्रंप से पूछा था कि क्या उनके परिवार के सऊदी अरब में व्यापारिक संबंधों को देखते हुए उनके लिए राष्ट्रपति होना उचित है। उन्होंने सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से भी खशोगी की हत्या के बारे में सवाल पूछा था ट्रंप ने खशोगी की हत्या में प्रिंस मोहम्मद की भूमिका को खारिज कर दिया और कहा कि “बहुत से लोगों को वह पसंद नहीं था”। उन्होंने एपस्टीन फाइल्स के बारे में भी बात की और कहा कि उनके पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है।