Bihar loss : तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को दी बधाई, कहा- ‘नई सरकार से उम्मीदें’

Bihar loss बिहार:- बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत के बाद राजद नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई दी है। तेजस्वी यादव ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, “मैं आशा करता हूं कि नई सरकार बिहार के लोगों की उम्मीदों और आकांक्षाओं को पूरा करेगी अपने वादों और घोषणाओं को पूरा करेगी और बिहार के लोगों के जीवन में सकारात्मक और गुणात्मक बदलाव लाएगी”।

तेजस्वी यादव ने कहा कि राजद विपक्ष में रहकर भी जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, “जन सेवा एक अनवरत प्रक्रिया है एक अंतहीन यात्रा है। इसमें उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। हार में कोई दुख नहीं, जीत में कोई गर्व नहीं। राजद गरीबों की पार्टी है और गरीबों की आवाज उठाती रहेगी”। गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए ने 202 सीटें जीती हैं जिसमें भाजपा को 89 सीटें जदयू को 85 सीटें, राजद को 25 सीटें और कांग्रेस को 6 सीटें मिली हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *