National Book award : रबीह अलामेदीन और पैट्रिशिया स्मिथ ने जीते नेशनल बुक अवार्ड्स

National Book award न्यूयॉर्क:- न्यूयॉर्क में आयोजित 76वें नेशनल बुक अवार्ड्स में लेबनानी मूल के लेखक रबीह अलामेदीन और अमेरिकी कवयित्री पैट्रिशिया स्मिथ को शीर्ष पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। अलामेदीन को उनके उपन्यास “द ट्रू ट्रू स्टोरी ऑफ राजा द गुलिबल (एंड हिज मदर)” के लिए फिक्शन पुरस्कार मिला, जबकि स्मिथ को उनकी कविता संग्रह “द इंटेन्शन्स ऑफ थंडर: न्यू एंड सेलेक्टेड पोएम्स” के लिए कविता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अलामेदीन के उपन्यास में लेबनान में परिवार और युद्ध की कहानी को हास्य और त्रासदी के साथ प्रस्तुत किया गया है। स्मिथ की कविताएं उनकी भावनात्मक गहराई और सामाजिक मुद्दों पर उनकी टिप्पणी के लिए जानी जाती है।

अन्य विजेता

– नॉन-फिक्शन: उमर एल अक्काद की “वन डे, एवरीवन विल हैव ऑलवेज बीन अगेंस्ट दिस”

– यंग पीपल्स लिटरेचर: डैनियल नायरी की “द टीचर ऑफ नोमाड लैंड: ए वर्ल्ड वॉर II स्टोरी”

– ट्रांसलेटेड लिटरेचर: गैब्रिएला कैबेज़ोन कैमारा की “वी आर ग्रीन एंड ट्रेम्बलिंग”, रॉबिन मायर्स द्वारा स्पेनिश से अनुवादित

– लिटररी अवार्ड: रोक्सेन गे

– डिस्टिंग्विश्ड कंट्रीब्यूशन टू अमेरिकन लेटर्स: जॉर्ज सॉन्डर्स

नेशनल बुक अवार्ड्स का आयोजन नेशनल बुक फाउंडेशन द्वारा किया जाता है जो अमेरिकी साहित्य को बढ़ावा देने के लिए काम करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *