Washington governor वॉशिंगटन:- वॉशिंगटन राज्य के गवर्नर बॉब फर्ग्युसन ने बुधवार को आपातकाल घोषित कर दिया है जिससे सिएटल-टकोमा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जेट ईंधन की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। यह निर्णय एक बड़ी पाइपलाइन में रिसाव के कारण लिया गया है जिसकी वजह से एयरपोर्ट पर ईंधन की कमी हो गई है।
गवर्नर के कार्यालय ने बताया कि एयरपोर्ट पर ईंधन की कमी के कारण आने वाली उड़ानों को अपने गंतव्य स्थल पर ईंधन भरने के लिए कहा गया है। अगर पाइपलाइन की मरम्मत शनिवार तक नहीं होती है तो एयरपोर्ट की गतिविधियां “काफी प्रभावित” हो सकती हैं आपातकाल घोषित करने के साथ ही, गवर्नर ने ट्रकों द्वारा जेट ईंधन की आपूर्ति के लिए ड्राइवरों के घंटों से जुड़े राज्य के नियमों को अस्थायी तौर पर ढीला कर दिया है। यह कदम सुरक्षित ड्राइविंग के नियमों को बनाए रखते हुए उठाया गया है।
ओलंपिक पाइपलाइन, जो वॉशिंगटन और ओरेगन में पेट्रोल, डीजल, जेट ईंधन और अन्य पेट्रोलियम उत्पाद पहुंचाने का मुख्य जरिया है 11 नवंबर को एवरेट और स्नोहोमिश के बीच रिसाव के कारण बंद कर दी गई थी। पाइपलाइन ऑपरेटर बीपी पाइपलाइन्स उत्तरी अमेरिका ने राज्य और संघीय एजेंसियों को सूचना देकर साफ-सफाई और मरम्मत का काम शुरू कर दिया है ।