Reports : स्टील टाइकून लक्ष्मी मित्तल ने छोड़ा यूके, सुपर-रिच पर टैक्स बढ़ने की आशंका

Reports दिल्ली:- लक्ष्मी मित्तल जिनकी कुल संपत्ति 15.4 बिलियन पाउंड (लगभग 180,887 करोड़ रुपये) है ने यूके से स्विट्जरलैंड में अपना निवास स्थान बदल लिया है। वह जल्द ही दुबई में बसने की योजना बना रहे हैं उन्होंने पहले ही एक मैनसन खरीदा है और नाइआ आइलैंड पर जमीन भी खरीदी है।

मित्तल का यह फैसला ब्रिटेन की लेबर सरकार द्वारा सुपर-रिच पर टैक्स बढ़ाने की योजना के बीच आया है। सरकार का लक्ष्य 20 बिलियन पाउंड का वित्तीय घाटा भरना है जिसके लिए वे वंशानुगत कर और पूंजीगत लाभ कर में बदलाव की योजना बना रहे हैं। मित्तल के एक सलाहकार ने बताया कि वंशानुगत कर उनकी मुख्य चिंता थी क्योंकि यूके में विदेशी संपत्ति पर भी कर लगाया जाता है। उन्होंने कहा “बहुत से अमीर लोग यूके से बाहर जाने के लिए मजबूर हो रहे हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि उनके पास कोई विकल्प नहीं है”।

मित्तल की इस बिदाई से ब्रिटेन के सुपर-रिच समुदाय में हड़कंप मच गया है। कई अन्य अमीर लोगों ने भी यूके से बाहर जाने की योजना बनाई है जिसमें हर्मन नारुला और निक स्टोरोंस्की शामिल हैं इस बीच ब्रिटेन की चांसलर रेचल रीव्स ने अपने आगामी बजट में और टैक्स बढ़ाने की योजना बनाई है जिससे अमीर लोगों पर और दबाव बढ़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *