Rupees rises : रुपया मजबूत, शुरुआती कारोबार में 49 पैसे बढ़कर 89.17 पर पहुंचा

Rupees rises मुंबई:- भारतीय रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में 49 पैसे बढ़कर 89.17 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद स्तर से अधिक है। यह बढ़त अमेरिकी डॉलर की बिक्री और वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के कारण हुई है।

रुपया 89.46 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और बाद में 89.17 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद स्तर से 49 पैसे अधिक है। शुक्रवार को रुपया 98 पैसे गिरकर 89.66 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया था, जो एक रिकॉर्ड निचला स्तर है। फिनरेक्स ट्रेजरी एडवाइजर्स के हेड ऑफ ट्रेजरी और एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनिल कुमार भंसाली ने कहा, “ज्यादातर ट्रेडर्स का मानना है कि रुपया 90 रुपये प्रति डॉलर के स्तर को पार नहीं करेग क्योंकि यह कुछ हफ्तों तक सुरक्षित रह सकता है। हमें दिसंबर के अंत तक भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के परिणाम की उम्मीद है”।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *