ICC दिल्ली:- भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप 2026 का हाई-वोल्टेज मैच 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला होगा, जो 2025 एशिया कप के बाद खेला जाएगा। भारत की टी20 विश्व कप 2026 की यात्रा 7 फरवरी को मुंबई में अमेरिका के खिलाफ शुरू होगी इसके बाद 12 फरवरी को दिल्ली में नामीबिया के खिलाफ मैच होगा। इसके बाद 15 फरवरी को कोलंबो में पाकिस्तान के खिलाफ मैच होगा और 18 फरवरी को अहमदाबाद में नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच के साथ ग्रुप चरण का समापन होगा।
भारत और पाकिस्तान को ग्रुप ए में रखा गया है जिसमें अमेरिका, नामीबिया और नीदरलैंड्स भी शामिल हैं। टी20 विश्व कप 2026 का आयोजन भारत और श्रीलंका द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा, जो 7 फरवरी से 8 मार्च तक चलेगा। इस टूर्नामेंट में 20 टीमें भाग लेंगी, जिन्हें चार ग्रुपों में बांटा जाएगा। प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सुपर 8 चरण में पहुंचेंगी जहां से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। भारत गत चैंपियन है, जिसने 2024 में बारबाडोस में दक्षिण अफ्रीका को हराकर खिताब जीता था।