India become नई दिल्ली:- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि भारत वर्तमान वैश्विक परिवेश में संतुलन और जिम्मेदारी की आवाज बन गया है। उन्होंने कहा कि भारत की आर्थिक वृद्धि, तकनीकी क्षमताएं और तटस्थ विदेश नीति ने इसे एक विश्वसनीय साझेदार बनाया है खासकर इंडो-पैसिफिक और ग्लोबल साउथ देशों के लिए है।
राजनाथ सिंह ने चाणक्य डिफेंस डायलॉग 2025 में अपने संबोधन में कहा कि भारत शांति और संवाद में विश्वास करता है लेकिन जब राष्ट्रीय संप्रभुता और सुरक्षा की बात आती है तो वह समझौता नहीं करता। उन्होंने कहा कि भारत की सशस्त्र सेनाएं देश की रक्षा के लिए हमेशा तैयार हैं और उन्होंने आपदा प्रबंधन समुद्री सुरक्षा और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत अपनी सीमाओं और समुद्री क्षेत्र को मजबूत करने के लिए काम कर रहा है साथ ही अपनी सैन्य ताकत को आधुनिक बनाने के लिए भी प्रयास कर रहा है। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत रक्षा उत्पादन को बढ़ावा देने और नवाचार को प्रोत्साहित करने की बात कही है।