Modernisation मोहाली:- केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्वनी वैष्णव ने घोषणा की है कि सरकार मोहाली के सेमी-कंडक्टर लेबोरेटरी (एससीएल) को आधुनिक बनाने के लिए 4,500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। यह निवेश अगले तीन वर्षों में किया जाएगा और इसका उद्देश्य एससीएल की उत्पादन क्षमता को 100 गुना बढ़ाना है। वैष्णव ने कहा कि एससीएल को आधुनिक बनाने के लिए पंजाब सरकार से 25 एकड़ जमीन की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि जमीन की उपलब्धता जितनी जल्दी होगी एससीएल का विस्तार उतनी ही तेजी से होगा। एससीएल को भारत के सेमीकंडक्टर मिशन के तहत एक महत्वपूर्ण केंद्र बनाने की योजना है।
एससीएल के आधुनिकीकरण से भारत की सेमीकंडक्टर उत्पादन क्षमता में वृद्धि होगी और देश को आत्मनिर्भर बनाने में मदद मिलेगी। एससीएल को एक टेप-आउट सुविधा के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां स्टार्टअप्स और शोधकर्ताओं को अपने चिप डिजाइन को बनाने के लिए सुविधा प्रदान की जाएगी वैष्णव ने कहा कि एससीएल का आधुनिकीकरण भारत के सेमीकंडक्टर उद्योग को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि एससीएल को निजीकरण नहीं किया जाएगा और यह एक सरकारी संस्थान के रूप में काम करेगा।