Tajikistan says : अफगानिस्तान से सीमा पार हमलों में 5 लोगों की मौत, ताजिकिस्तान ने जताई चिंता

Tajikistan says अफ़ग़ानिस्तान:- ताजिकिस्तान ने अफगानिस्तान से सीमा पार हमलों में 5 लोगों की मौत और 5 अन्य के घायल होने की पुष्टि की है। यह हमले पिछले सप्ताह हुए हैं जिसमें एक ड्रोन हमले में 3 चीनी नागरिकों की मौत हो गई थी।ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति एमोमली रहमोन ने सुरक्षा एजेंसियों के प्रमुखों के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा की और सीमा सुरक्षा को मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। रहमोन ने अफगान नागरिकों की “गैर-कानूनी और उकसाने वाली कार्रवाइयों” की निंदा की है और हमलों को रोकने के लिए प्रभावी उपाय करने का आदेश दिया है ।

ताजिकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनावपूर्ण संबंध हैं और यह हमले दोनों देशों के बीच संबंधों को और खराब कर सकते हैं। ताजिकिस्तान ने पहले भी अफगानिस्तान से ड्रग तस्करी और अवैध सोने के खनन की शिकायत की है।अफगानिस्तान के अधिकारियों ने अभी तक इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है। लेकिन ताजिकिस्तान के अधिकारियों का कहना है कि वे सीमा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *