CM Tussle : कर्नाटक में सियासी जंग: सिद्दारामैया और शिवकुमार ने की मुलाकात, दिल्ली जाने की दी हामी

CM Tussle कर्नाटक:- कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रहे सियासी घमासान के बीच मुख्यमंत्री सिद्दारामैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने शनिवार को मुलाकात की। दोनों नेताओं ने कहा कि अगर कांग्रेस हाईकॉमांड उन्हें बुलाता है तो वे दिल्ली जाने के लिए तैयार हैं। इस मुलाकात के बाद सिद्दारामैया ने कहा “हम दोनों हाईकॉमांड के फैसले का पालन करेंगे। राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के फैसले का हम दोनों सम्मान करेंगे”। शिवकुमार ने भी सिद्दारामैया के बयान का समर्थन किया और कहा कि वे दोनों एकजुट होकर काम करेंगे।

गौरतलब है कि कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के 2.5 साल पूरा होने के बाद से ही मुख्यमंत्री पद को लेकर सियासी तनाव बढ़ गया है। शिवकुमार ने दावा किया है कि 2023 में सरकार बनने के समय दोनों नेताओं के बीच एक समझौता हुआ था जिसके तहत वे दोनों 2.5-2.5 साल मुख्यमंत्री पद संभालेंग। हालांकि सिद्दारामैया ने इस समझौते की बात से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि वे 2028 तक मुख्यमंत्री पद पर बने रहना चाहते हैं और इसके लिए उन्होंने हाईकॉमांड से बातचीत की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *