Industrial growth : अक्टूबर में औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर 14 महीने के निचले स्तर पर पहुंची

Industrial growth नई दिल्ली:- भारत की औद्योगिक उत्पादन वृद्धि दर अक्टूबर में घटकर 0.4% हो गई जो पिछले 14 महीनों में सबसे कम है। यह गिरावट मुख्य रूप से कम कामकाजी दिनों, माइनिंग और बिजली उत्पादन में गिरावट के कारण हुई है। अक्टूबर में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की ग्रोथ 1.8% रही जो सितंबर के 5.6% की तुलना में काफी कम है। बिजली उत्पादन में 6.9% की गिरावट आई जबकि माइनिंग में 1.8% की गिरावट दर्ज की गई है।

आंकड़ों के अनुसार अक्टूबर में प्राथमिक वस्तुओं का उत्पादन 0.6% घटा जबकि कैपिटल गुड्स में 2.4% की वृद्धि हुई। इंटरमीडिएट गुड्स में 0.9% की वृद्धि दर्ज की गई जबकि कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.5% की गिरावट आई है।विशेषज्ञों का मानना है कि अक्टूबर में त्योहारों के कारण कम कामकाजी दिनों और मौसम में बदलाव के कारण औद्योगिक उत्पादन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। इसके अलावा अमेरिका द्वारा लगाए गए टैरिफ ने भी उत्पादन को प्रभावित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *