IPL 2026 : आईपीएल 2026: ग्लेन मैक्सवेल ने ऑक्शन से हटाया अपना नाम, कहा- लीग ने मुझे बहुत कुछ दिया

IPL 2026 दिल्ली:- ग्लेन मैक्सवेल जिन्हें “बिग शो” के नाम से जाना जाता है ने आईपीएल 2026 के ऑक्शन से अपना नाम वापस ले लिया है। मैक्सवेल ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट में कहा, “आईपीएल में कई अविस्मरणीय सीज़न के बाद, मैंने इस साल ऑक्शन में अपना नाम न डालने का फैसला किया है। यह एक बड़ा फैसला है, लेकिन मैं इस लीग के लिए आभारी हूं कि उसने मुझे बहुत कुछ दिया है”।

मैक्सवेल ने 2012 से आईपीएल में खेला है पिछले कुछ सीज़न में उनका प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा है। उन्होंने 141 मैचों में 2819 रन बनाए हैं लेकिन उनका औसत 24 से कम है। मैक्सवेल ने कहा, “आईपीएल ने मुझे एक क्रिकेटर और एक व्यक्ति के रूप में आकार दिया है। मैं दुनिया के सर्वश्रेष्ठ साथियों, अविश्वसनीय फ्रेंचाइजी और भारत के अनमोल फैंस के सामने खेलने के लिए भाग्यशाली रहा हूं”। मैक्सवेल का यह फैसला आश्चर्यजनक नहीं है, क्योंकि पिछले कुछ सीज़न में उनका प्रदर्शन खराब रहा है। 2024 और 2025 में उन्होंने 17 मैचों में केवल 100 रन बनाए थे। मैक्सवेल की जगह अब स्टीव स्मिथ, कैमरन ग्रीन और वेंकटेश अय्यर जैसे खिलाड़ी ऑक्शन में हिस्सा लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *