Reliance completes : रिलायंस ने जीयोस्टार के साथ स्टार टेलीविजन प्रोडक्शंस के विलय को पूरा किया

Reliance completes मुंबई:-  रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपनी सहायक कंपनी स्टार टेलीविजन प्रोडक्शंस लिमिटेड (एसटीपीएल) का जीयोस्टार के साथ विलय पूरा कर लिया है। इस विलय के साथ, एसटीपीएल अब जीयोस्टार का हिस्सा बन गया है जो रिलायंस और वॉल्ट डिज्नी के बीच संयुक्त उद्यम है।

इस विलय के तहत एसटीपीएल के पास मौजूद ‘स्टार’ ब्रांड अब जीयोस्टार के पास होगा जो देश की सबसे बड़ी मीडिया और मनोरंजन प्लेटफॉर्म है। जीयोस्टार ने सितंबर तिमाही में 7,232 करोड़ रुपये का राजस्व और 1,322 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था। इस विलय के साथ रिलायंस ने अपने मीडिया व्यवसाय को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। जीयोस्टार अब अपने ग्राहकों को अधिक विविध और आकर्षक सामग्री प्रदान कर सकेगा जिसमें जियोहॉटस्टार जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म भी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *