UP BJP : उत्तर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष के नाम पर बनी सहमति, आरएसएस-योगी आदित्यनाथ की बैठक में चर्चा

UP BJP लखनऊ:- उत्तरप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर सहमति बन गई है। यह जानकारी सूत्रों ने दी है जिन्होंने बताया कि आरएसएस और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच हुई बैठक में इस नाम पर चर्चा हुई है ।

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष और आरएसएस के सह सर कार्यवाह अरुण कुमार ने इस बैठक में भाग लिया जिसमें यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह शामिल थे।सूत्रों के अनुसार बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने इस पद के लिए नौ उम्मीदवारों पर विचार किया था जिनमें तीन ब्राह्मण, तीन ओबीसी और तीन दलित समुदाय से थे। बैठक में आरएसएस के पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखे और कहा कि नए प्रदेश अध्यक्ष को संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए काम करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *