Cyclone Ditwah : चक्रवाती तूफान डिटवाह: भारतीय राजदूत ने श्रीलंका के आवास मंत्री के साथ पुनर्निर्माण आवश्यकताओं पर चर्चा की

Cyclone Ditwah कोलंबो:- भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा ने श्रीलंका के आवास, निर्माण और जल आपूर्ति मंत्री सुशील रणसिंघे के साथ चक्रवाती तूफान डिटवाह के बाद पुनर्निर्माण और पुनर्वास प्रयासों पर चर्चा की। यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब श्रीलंका व्यापक बाढ़ भूस्खलन और गंभीर बुनियादी ढांचे के पतन से जूझ रहा है जिसमें 486 लोगों की मौत हो गई है और 341 लोग लखोज हैं।

झा और रणसिंघे ने आवास क्षेत्र में भारत-श्रीलंका विकास सहयोग को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की, जिसमें चक्रवाती तूफान के बाद पुनर्निर्माण और पुनर्वास आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया गया। भारतीय उच्चायोग ने एक पोस्ट में कहा, “दोनों नेताओं ने आवास क्षेत्र में भारत-श्रीलंका विकास सहयोग को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की, जिसमें चक्रवाती तूफान के बाद पुनर्निर्माण और पुनर्वास आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया गया” है। श्रीलंका में चक्रवाती तूफान डिटवाह के कारण व्यापक विनाश हुआ है जिसमें 2,303 घर पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं और 52,489 घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। भारत ने ऑपरेशन सागर बंधु के तहत श्रीलंका को मानवतावादी सहायता प्रदान की है जिसमें वायु, समुद्र और जमीन पर व्यापक अभियान चलाकर प्रभावित लोगों को तत्काल राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *