ED Attaches : रीलायंस होम फिनेंस मामले में ईडी ने 1,120 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

ED Attaches मुंबई:- प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रिलायंस होम फिनेंस लिमिटेड (आरएचएफएल) और रिलायंस कमर्शियल फिनेंस लिमिटेड (आरसीएफएल) से जुड़े एक मामले में 1,120 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। यह कार्रवाई ईडी की मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत की गई जिसमें रिलायंस समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी की कंपनियों के खिलाफ आरोप लगाए गए हैं।

ईडी ने अपनी जांच में पाया है कि आरएचएफएल और आरसीएफएल ने 11,000 करोड़ रुपये से अधिक की सार्वजनिक धनराशि प्राप्त की थी, जिसे बाद में समूह की अन्य कंपनियों में स्थानांतरित कर दिया गया था। ईडी ने आरोप लगाया है कि ये फंड्स गलत तरीके से हासिल किए गए थे और समूह की कंपनियों द्वारा अपने फायदे के लिए उपयोग किए गए थे। जप्त की गई संपत्तियों में रिलायंस सेंटर, मुंबई के बॉलरद एस्टेट में स्थित एक इमारत, फिक्स्ड डिपॉजिट, बैंक बैलेंस और शेयरहोल्डिंग शामिल हैं। इसके अलावा रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड, रिलायंस पावर लिमिटेड और रिलायंस वैल्यू सर्विस प्राइवेट लिमिटेड की संपत्तियों को भी जब्त किया गया है।

ईडी ने अपनी जांच में पाया है कि रिलायंस समूह की कंपनियों ने 13,600 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि को गलत तरीके से स्थानांतरित किया था, जिसमें से 12,600 करोड़ रुपये संबंधित पार्टियों को दिए गए थे और 1,800 करोड़ रुपये फिक्स्ड डिपॉजिट और म्यूचुअल फंड में निवेश किए गए थे। यह मामला रिलायंस समूह के खिलाफ ईडी की जांच का हिस्सा है जिसमें आरोप लगाया गया है कि समूह ने बैंकों से 40,185 करोड़ रुपये का ऋण लिया था जिसे बाद में गलत तरीके से उपयोग किया गया था। ईडी ने इस मामले में अनिल अंबानी और अन्य अधिकारियों के खिलाफ जांच शुरू की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *