India-Russia Summit नई दिल्ली:- रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज भारत की अपनी दो दिवसीय यात्रा के दूसरे दिन की शुरुआत करेंगे। उनकी इस यात्रा का उद्देश्य भारत और रूस के बीच रणनीतिक संबंधों को और मजबूत करना है।
पुतिन का आज का कार्यक्रम निम्नलिखित है:
– 11:00 बजे: राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत
– 11:30 बजे: राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि
– 11:50 बजे: हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी के साथ शिखर वार्ता
– 1:50 बजे: हैदराबाद हाउस में प्रेस बयान
– 7:00 बजे: राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ रिनिर्च
– 9:00 बजे: भारत से प्रस्थान
शिखर वार्ता में पुतिन और मोदी के बीच रक्षा सहयोग, द्विपक्षीय व्यापार, ऊर्जा और विज्ञान जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी। इसके अलावा दोनों नेता भारत और रूस के बीच संबंधों को और मजबूत करने के लिए कई समझौतों पर हस्ताक्षर करेंग। पुतिन की इस यात्रा का उद्देश्य भारत और रूस के बीच संबंधों को और मजबूत करना और वैश्विक शांति और स्थिरता को बढ़ावा देना है।