Working illegally : ब्रिटेन में अवैध रूप से काम करने वाले डिलिवरी राइडर्स में भारतीय भी शामिल, 171 गिरफ्तार

Working illegally लॉन्डन:- ब्रिटेन में अवैध रूप से काम करने वाले डिलिवरी राइडर्स के खिलाफ चलाए गए एक बड़े अभियान में 171 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिनमें भारतीय, बांग्लादेशी और चीनी नागरिक भी शामिल हैं। ये लोग डिलीवरी कंपनियों के लिए काम कर रहे थे लेकिन उनके पास काम करने की अनुमति नहीं थी ब्रिटेन के गृह मंत्रालय ने बताया कि ये गिरफ्तारियां “ऑपरेशन इक्वलाइज” के तहत की गई हैं जिसका उद्देश्य अवैध काम को रोकना और आप्रवासन नियमों को मजबूत करना है। गिरफ्तार किए गए लोगों में से 60 को ब्रिटेन से निर्वासित किया जाएगा।

ब्रिटेन के गृह मंत्री शबाना महमूद ने कहा, “हम अवैध काम को बर्दाश्त नहीं करेंगे और जो लोग नियमों का उल्लंघन करेंगे उन्हें परिणाम भुगतने होंगे।” उन्होंने कहा कि सरकार अवैध काम को रोकने के लिए और भी कदम उठाएगी, जिसमें डिलीवरी कंपनियों को अधिक जिम्मेदार बनाया जाएगा अभियान में डिलीवरी कंपनियों के साथ मिलकर काम किया गया है जिनमें डेलिवरू, जस्ट ईट और उबर ईट्स शामिल हैं। ये कंपनियां अब अपने राइडर्स की पहचान की जांच करने के लिए अधिक कदम उठाएंगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *