MPC Cut : रिजर्व बैंक ने घटाई रेपो रेट, अब 5.25% हुई

MPC Cut मुंबई:- रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) ने आज रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट्स की कटौती का ऐलान किया है जिससे अब रेपो रेट 5.25% हो गई है। यह कटौती एकमत से की गई है जिसका मतलब है कि सभी छह सदस्यों ने इसके पक्ष में वोट किया इस कटौती के बाद स्टैंडिंग डिपॉजिट फैसिलिटी (SDF) रेट 5% हो गई है जबकि मार्जिनल स्टैंडिंग फैसिलिटी (MSF) रेट और बैंक रेट 5.5% हो गए हैं। RBI के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि यह फैसला देश की आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए लिया गया है क्योंकि महंगाई दर कम है और आर्थिक वृद्धि मजबूत है।

RBI ने अपनी आर्थिक वृद्धि की अनुमानित दर को भी 7.3% कर दिया है जो पहले 6.8% थी। इसके अलावा महंगाई दर की अनुमनित दर को 2% कर दिया गया है, जो पहले 2.6% थी। इस रेपो रेट कटौती का मतलब है कि बैंकों को कम ब्याज दर पर पैसा मिलेगा जिससे वे अपने ग्राहकों को कम ब्याज दर पर लाने की उम्मीद कर सकते हैं। इससे घर खरीदारों और व्यवसायों को फायदा होगा, क्योंकि उन्हें कम ब्याज दर पर लाने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *