T20 Wickets : सुनील नारायण ने रची इतिहास, टी20 क्रिकेट में 600 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने

T20 Wickets दिल्ली:- सुनील नारायण ने टी20 क्रिकेट में एक नया इतिहास रच दिया है। वे इस प्रारूप में 600 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। नारायण ने यह उपलब्धि आईएलटी20 मैच में अबू धाबी नाइट राइडर्स की ओर से खेलते हुए शारजाह वारियर्स के खिलाफ हासिल की। उन्होंने टॉम एबेल को आउट कर यह ऐतिहासिक विकेट लिया है। नारायण की इस उपलब्धि को उनके फ्रेंचाइजी अबू धाबी नाइट राइडर्स ने विशेष जर्सी के साथ सम्मानित किया। इस जर्सी पर 600 नंबर लिखा था, जो नारायण की इस उपलब्धि को दर्शाता है। फ्रेंचाइजी ने एक बयान में कहा, “नाइट राइडर्स परिवार नारायण की इस असाधारण उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहा है जो क्रिकेट के सबसे बड़े मील के पत्थरों में से एक है” ।

नारायण ने अपने करियर में कई टीमों के लिए खेला है, जिनमें कोलकाता नाइट राइडर्स, अबू धाबी नाइट राइडर्स, ट्रिनबागो नाइट राइडर्स और लॉस एंजेल्स नाइट राइडर्स शामिल हैं। उन्होंने अपने करियर में 568 मैचों में 600 विकेट लिए हैं जिसमें उनका औसत 22.09 और इकोनॉमी रेट 6.16 है। नारायण की इस उपलब्धि के साथ, वे टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं। इस सूची में पहले स्थान पर रशिद खान (681 विकेट) और दूसरे स्थान पर ड्वेन ब्रावो (631 विकेट) हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *