IND vs SA : भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया

IND vs SA विजाग: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरे और निर्णायक एकदिवसीय मैच में भारतीय कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। यह मैच विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है, जिसमें वाशिंगटन सुंदर की जगह तिलक वर्मा को शामिल किया गया है। दक्षिण अफ्रीका ने भी अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं, जिसमें नंद्रे बर्गर और टोनी डी जोर्जी की जगह रयान रिकेल्टन और ओटनेल बार्टमैन को शामिल किया गया है।

भारत की टीम में रोहित शर्मा, यशस्वी जैसवाल, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा शामिल हैं।दक्षिण अफ्रीका की टीम में रयान रिकेल्टन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रेट्ज़के, एडेन मार्करम, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को जेनसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, लुंगी नगिडी और ओटनेल बार्टमैन शामिल हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *