Organ trafficking : विशाखापट्टणम की महिला की मौत ने उजागर किया आंध्र प्रदेश का सबसे बड़ा अवैध अंग व्यापार नेटवर्क

Organ trafficking विशाखापट्टणम:- विशाखापट्टणम की रहने वाली 29 वर्षीय यमुना की मौत ने आंध्र प्रदेश में अवैध अंग व्यापार के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। यमुना ने अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए अपनी एक किडनी बेचने का फैसला किया था, लेकिन उसकी मौत हो गई  यमुना के परिवार ने आरोप लगाया है कि उसे ₹8 लाख में अपनी किडनी बेचने के लिए कहा गया था लेकिन ऑपरेशन के बाद उसकी स्थिति खराब हो गई और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया है जिनमें अस्पताल के मालिक डॉ. अंजनेयुलु और कुछ दलाल शामिल हैं।

पुलिस जांच में पता चला है कि यमुना को मादनपल्ले के ग्लोबल मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में ले जाया गया था, जहां उसकी किडनी को निकाल लिया गया था। अस्पताल के रिकॉर्ड में यमुना की मौत का कारण सर्जिकल कॉम्प्लिकेशन्स बताया गया था, लेकिन पोस्ट-मॉर्टम रिपोर्ट में पता चला कि उसकी किडनी को अवैध रूप से निकाला गया था। इस मामले में पुलिस ने अब तक 12 लोगों को गिरफ्तार किया है जिनमें दो डॉक्टर, दलाल और सरकारी अस्पताल के कर्मचारी शामिल हैं। पुलिस ने अस्पताल को सील कर दिया है और मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *