Air Strikes : थाईलैंड ने कंबोडिया पर किया हवाई हमला, एक सैनिक की मौत

Air Strikes थाईलैंड:- थाईलैंड ने कंबोडिया के साथ सीमा पर तनाव बढ़ने के बाद कंबोडिया के सैन्य ठिकानों पर हवाई हमला किया है। थाई सेना के अनुसार कंबोडिया के सैनिकों ने थाई सैनिकों पर हमला किया था जिसमें एक थाई सैनिक की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। थाई सेना के प्रवक्ता विन्थाई सुवारी ने कहा कि कंबोडिया के सैनिकों ने थाई सैनिकों पर हमला करने के बाद थाई सेना ने जवाबी कार्रवाई में हवाई हमला किया। उन्होंने कहा कि हमले में कंबोडिया के कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया है।

कंबोडिया ने थाईलैंड के हमले की निंदा की है और इसे संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन बताया है। कंबोडिया के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता मलि सोचेटा ने कहा कि थाईलैंड ने कंबोडिया के सैनिकों पर हमला किया था लेकिन कंबोडिया ने जवाबी कार्रवाई नहीं की। यह हमला थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा पर तनाव बढ़ने के बाद हुआ है। दोनों देशों के बीच सीमा विवाद कई वर्षों से चल रहा है और इस हमले ने तनाव को और बढ़ा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *