FPIs withdraw : एफपीआई ने दिसंबर के पहले हफ्ते में ₹11,820 करोड़ निकाले, 2025 में अब तक ₹1.55 लाख करोड़ का आउटफ्लो

FPIs withdraw मुंबई:- विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने दिसंबर के पहले हफ्ते में भारतीय बाजार से ₹11,820 करोड़ निकाले जिससे 2025 में अब तक का कुल आउटफ्लो ₹1.55 लाख करोड़ हो गया है। यह जानकारी डिपॉजिटरी के आंकड़ों से मिली है। एफपीआई ने 1-6 दिसंबर के बीच भारतीय बाजार से ₹11,820 करोड़ निकाले, जिसमें ₹11,829 करोड़ इक्विटी से और ₹9 करोड़ डेट से निकाले गए। हालांकि, एफपीआई ने हाइब्रिड सिक्योरिटीज में ₹18 करोड़ का निवेश किया।

2025 में अब तक, एफपीआई ने भारतीय बाजार से ₹1,55,329 करोड़ निकाले हैं, जिसमें ₹1,53,753 करोड़ इक्विटी से और ₹1,576 करोड़ डेट से निकाले गए हैं मॉर्निंगस्टार इंडिया के एसोसिएट डायरेक्टर – मैनेजर रिसर्च हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा, “एफपीआई के लिए भारतीय बाजार में बने रहने का कोई आकर्षक कारण नहीं है क्योंकि वैल्यूएशन बहुत अधिक है और ग्रोथ प्रॉस्पेक्ट्स कम हो रहे हैं”।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *