Nightclube fire : गोवा में नाइटक्लब में आग, दिल्ली परिवार के 4 सदस्यों की मौत

Nightclub fire गोवा:- गोवा के एक नाइटक्लब में आग लगने से दिल्ली के एक परिवार के 4 सदस्यों की मौत हो गई जिनमें तीन बहनें और एक बहनोई शामिल हैं। मृतकों की पहचान सरोज जोशी अनीता जोशी, कमला जोशी और विनोद कुमार के रूप में हुई है। विनोद कुमार की पत्नी भावना जोशी इस हादसे में बच गई। गोवा के नॉर्थ गोवा जिले के अर्पोणा में स्थित बर्च बाय रोमियो लेन नाइटक्लब में शनिवार रात आग लग गई जिसमें 25 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 20 कर्मचारी और 5 पर्यटक शामिल हैं। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आग एक बेली डांस प्रदर्शन के दौरान फायरक्रेकर्स के इस्तेमाल से लगी।

भावना जोशी ने बताया कि वह और उनके परिवार के सदस्य शनिवार रात नाइटक्लब में डिनर करने गए थे जब आग लग गई। उन्होंने कहा कि आग बहुत तेजी से फैली और लोगों में अफरा-तफरी मच गई। भावना ने कहा कि वह किसी तरह बाहर निकलने में कामयाब रहीं, लेकिन उनके पति और बहनें अंदर ही फंस गईं । गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि आग लगने के कारणों की जांच के लिए एक मैजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *