Putin dinner row नई दिल्ली:- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सम्मान में आयोजित रात्रिभोज में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे को आमंत्रित नहीं किया गया है। यह निर्णय एक राजनयिक परंपरा का अंत माना जा रहा है जिसमें विपक्ष के नेताओं को विदेशी नेताओं के सम्मान में आयोजित कार्यक्रमों में आमंत्रित किया जाता था ।कांग्रेस ने इस निर्णय को “प्रोटोकॉल का उल्लंघन” बताया है और आरोप लगाया है कि सरकार विपक्ष के नेताओं को विदेशी नेताओं से मिलने से रोक रही है। पार्टी के प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा, “यह सरकार की असुरक्षा को दर्शाता है”।
दूसरी ओर भाजपा ने इस आरोप को खारिज किया है और कहा है कि विदेशी नेताओं के साथ बैठकें आयोजित करने की जिम्मेदारी विदेश मंत्रालय की है। पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, “राहुल गांधी ने कई बार महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और औपचारिक कार्यक्रमों को छोड़ दिया है, इसलिए उन्हें इस मुद्दे पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है”। इस विवाद के बीच, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने रात्रिभोज में भाग लिया, जिसे पार्टी ने आलोचना की है। थरूर ने कहा, “मैंने निमंत्रण स्वीकार किया है और मैं इसमें भाग लूंगा”।