Super Cup final : एफसी गोवा ने ईस्ट बंगाल को पेनल्टी शूटआउट  हराकर सुपर कप खिताब जीता

Super Cup final गोवा:- एफसी गोवा ने ईस्ट बंगाल को पेनल्टी शूटआउट में 6-5 से हराकर सुपर कप खिताब जीता। यह गोवा की तीसरी सुपर कप जीत है और उन्होंने लगातार दूसरी बार खिताब जीता है मैच का फैसला पेनल्टी शूटआउट में हुआ जहां गोवा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। ईस्ट बंगाल के लिए केविन सिबिल, साउल क्रेस्पो, मिगुएल फेरेइरा और अनवर अली ने गोल किए, जबकि गोवा के लिए जेवियर सिवेरियो, डेजन ड्रेजिक, मुहम्मद नेमिल और डेविड टिमोर ने गोल किए।

गोवा के कप्तान बोर्जा हेरेरा और ईस्ट बंगाल के बासिम राशिद ने अपने पेनल्टी मिस किए, लेकिन गोवा के साहिल तवोरा ने निर्णायक पेनल्टी गोल करके टीम को जीत दिलाई।इस जीत के साथ गोवा ने एफसी चैंपियंस लीग 2 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। ईस्ट बंगाल के लिए यह एक निराशाजनक प्रदर्शन था जो अपने घरेलू मैदान पर खेलने के बावजूद जीत हासिल नहीं कर सके ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *