नई दिल्ली :- भारतीय शेयर बाजारों में आज यानी 8 दिसंबर को जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 800 अंकों से भी अधिक टूट गया, जबकि निफ्टी लगभग 270 अंक गिरकर 25,900 के नीचे फिसल गया। विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली, मुनाफावसूली और ग्लोबल संकेतों ने बाजार पर भारी दबाव बनाया। इसके अलावा, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक से पहले निवेशकों का सावधान रुख भी गिरावट का एक बड़ा कारण रहा।
Sensex Nifty Falls: तेजी से गिरे सेंसेक्स- निफ्टी
दोपहर 1:35 बजे सेंसेक्स 802.91 अंक यानी 0.94% गिरकर 84,909.45 पर ट्रेड कर रहा था। वहीं निफ्टी 1.03% की गिरावट के साथ 25,917.40 पर आ गया। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में गिरावट और भी ज्यादा गहरी रही, जहाँ इंडेक्स 2% तक नीचे चले गए।