Parliament winter session : इंडीगो की उड़ानें रद्द होने पर हवाई यात्रा मंत्री ने संसद में दी सफाई

Parliament winter session नई दिल्ली:- इंडिगो की उड़ानें रद्द होने के मामले में हवाई यात्रा मंत्री के. राममोहन नायडू ने संसद में कहा कि सरकार इस मामले में सख्त कार्रवाई करेगी और जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि इंडिगो की आंतरिक प्रणाली में समस्याओं के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है ।नायडू ने बताया कि 1 दिसंबर से 7 दिसंबर के बीच 5,86,705 यात्रियों की उड़ानें रद्द की गईं जिसके लिए 569.65 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार इंडिगो की उड़ानों को कम करने और अन्य एयरलाइनों को अवसर प्रदान करने पर विचार कर रही है ।

इंडीगो ने अपने बयान में कहा कि वह 10 दिसंबर तक अपनी उड़ानें सामान्य करने की कोशिश कर रही है। एयरलाइन ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए माफी मांगी है और कहा है कि वह यात्रियों के लिए विशेष सुविधाएं प्रदान कर रही है ।इस बीच इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स और सीओओ इसिड्रो पोरक्वेरास ने डीजीसीए के नोटिस का जवाब दिया है और कहा है कि वे यात्रियों को हुई असुविधा के लिए माफी मांगते हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *