Parliament winter session : राहुल गांधी ने उठाया ‘ब्राजीलियन महिला’ का मुद्दा, कहा हरियाणा चुनाव चोरी हुआ

Parliament winter session नई दिल्ली: संसद के शीतकालीन सत्र में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर हरियाणा चुनाव में कथित धांधली का मुद्दा उठाया। उन्होंने दावा किया कि एक ब्राजीलियन महिला का नाम वोटर लिस्ट में शामिल था और उसका इस्तेमाल कई जगहों पर वोट डालने के लिए किया गया था। रहुल गांधी ने लोकसभा में कहा, “हरियाणा चुनाव में 25 लाख से ज्यादा फर्जी वोट डाले गए थे। हमने पाया कि एक ब्राजीलियन महिला का नाम वोटर लिस्ट में था और उसका इस्तेमाल 22 बार वोट डालने के लिए किया गया था।” उन्होंने कहा कि यह एक संगठित अपराध है और चुनाव आयोग इसकी जांच करे।

रहुल गांधी ने कहा कि हरियाणा चुनाव में कांग्रेस की हार के पीछे यह एक बड़ा कारण था। उन्होंने कहा, “हमने चुनाव आयोग से शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।” उन्होंने कहा कि यह चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है कि वह निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव कराए। इससे पहले राहुल गांधी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि हरियाणा चुनाव में 5 तरीकों से वोट चोरी हुई थी। उन्होंने कहा था कि इन तरीकों में फर्जी वोटर, डुप्लिकेट वोटर, और वोटर लिस्ट में नाम जोड़ना शामिल है।

इस मुद्दे पर विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच जमकर हंगामा हुआ। विपक्ष ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए, जबकि सत्ता पक्ष ने विपक्ष के आरोपों को खारिज किया। संसद के शीतकालीन सत्र में आज लोकसभा में चुनाव सुधारों पर चर्चा हो रही है। राहुल गांधी ने इस चर्चा में हिस्सा लेते हुए कहा कि चुनाव आयोग को निष्पक्ष और स्वतंत्र होना चाहिए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *