Total taxes नई दिल्ली:- सात राज्यों ने केंद्र सरकार को दिए जाने वाले कुल करों में अपने हिस्से से अधिक योगदान दिया है जबकि उन्हें केंद्र से मिलने वाली राशि में उनका हिस्सा कम है। यह जानकारी सरकार द्वारा संसद में प्रस्तुत किए गए आंकड़ों से मिली है। इन सात राज्यों में महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात, तमिलनाडु, तेलंगाना, हरीयाणा और गोवा शामिल हैं। महाराष्ट्र ने कुल करों में 36.1% का योगदान दिया लेकिन उसे केंद्र से मिलने वाली राशि में केवल 6.65% का हिस्सा मिला। इसी तरह कर्नाटक ने 8.8% अधिक योगदान दिया जबकि हरीयाणा ने 4.3% अधिक योगदान दिया ।
दूसरी ओर, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों को केंद्र से मिलने वाली राशि में अधिक हिस्सा मिला जबकि उन्होंने कुल करों में कम योगदान दिया। उत्तर प्रदेश को केंद्र से मिलने वाली राशि में 15.8% का हिस्सा मिला जबकि उसने कुल करों में केवल 4.6% का योगदान दिया यह आंकड़े 16वें वित्त आयोग के लिए महत्वपूर्ण हैं जो 2026-31 के लिए करों के वितरण के लिए सिफारिशें करेगा। वित्त आयोग ने अपनी सिफारिशें सरकार को सौंप दी हैं और नई व्यवस्था 1 अप्रैल, 2026 से लागू होगी ।