Trump considers : ट्रंप ने भारतीय चावल पर नए टैरिफ पर विचार किया, कहा ‘वे डंपिंग नहीं कर सकते’

Trump considers अमेरिका:- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय चावल पर नए टैरिफ लगाने पर विचार किया है जिसमें उन्होंने कहा कि भारत को अमेरिका में चावल डंप नहीं करना चाहिए। ट्रंप ने व्हाइट हाउस में एक बैठक के दौरान यह बयान दिया, जहां उन्होंने अमेरिकी किसानों के लिए 12 अरब डॉलर के समर्थन पैकेज की घोषणा की है।

ट्रंप ने कहा, “वे डंपिंग नहीं कर सकते। मैंने यह सुना है, दूसरों से भी सुना है। आप ऐसा नहीं कर सकते।” उन्होंने ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट से पूछा, “भारत को ऐसा करने की अनुमति क्यों है? उन्हें टैरिफ देना होगा, क्या उन्हें चावल पर छूट है?” बेसेंट ने जवाब दिया, “नहीं, सर, हम अभी भी उनके व्यापार समझौते पर काम कर रहे हैं” ट्रंप के इस बयान के बाद भारतीय चावल निर्यातकों में चिंता बढ़ गई है। भारत ने अमेरिका को 2025 में 0.27 मिलियन टन बासमती चावल निर्यात किया था जिसका मूल्य 300 मिलियन डॉलर था। ट्रंप के नए टैरिफ लगाने के फैसले से भारतीय चावल निर्यातकों को नुकसान हो सकता है।

ट्रंप ने कहा कि वह भारतीय चावल के डंपिंग की जांच करेंगे और आवश्यक कार्रवाई करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वह कनाडा से आयातित उर्वरकों पर भी टैरिफ लगाने पर विचार कर रहे हैं ताकि स्थानीय उत्पादन को बढ़ावा दिया जा सके। इस बीच अमेरिका और भारत के बीच व्यापार वार्ता जारी है लेकिन अभी तक कोई बड़ा समझौता नहीं हुआ है। ट्रंप ने इस साल की शुरुआत में भारत पर 50% टैरिफ लगाया था, जिसमें उन्होंने व्यापार बाधाओं और ऊर्जा खरीद का हवाला दिया था ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *